सर्किल रेट को ऑनलाइन कैसे पता करे?

दोस्तों आज आप इस लेख के माध्यम से जान पाएंगे कि आप किस प्रकार घर बैठे सर्किल रेट कैसे पता करें। यदि आप भी जमीन खरीदना या फिर बेचना चाहते हैं तो उसके लिए आपको उस जमीन का सबसे पहले सर्किल रेट पता होना चाहिए। क्योंकि सर्किल रेट के अनुसार ही आपको स्टांप ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज देना होगा। पहले के समय में सर्कल रेट पता करने के लिए लोगों को राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना पड़ता था। लेकिन राज्य सरकार द्वारा अब यह सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। राज्य का कोई व्यक्ति इंटरनेट की सहायता से अपने मोबाइल फोन से या फिर कंप्यूटर की सहायता से सर्किल रेट पता कर सकता है।

प्रत्येक राज्य के राजस्व भू अभिलेख से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन कर दी है। इस वेब पोर्टल के माध्यम से आप भूलेख, भू नक्शा रिकॉर्ड के अतिरिक्त सर्किल रेट की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन राज्य के ज्यादातर लोगों को इस सुविधा के बारे में पता नहीं है, जिसके कारण वे इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। यदि आप भी सर्किल रेट पता करना चाहते हैं तो आप हमारी पोस्ट को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।

जमीन का सर्किल रेट कैसे पता करे 2024 

यदि आप भी किसी भी जमीन का सर्किल रेट पता करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर उस जमीन का सर्किल रेट पता कर सकते हैं। यहां परम बिहार राज्य की जमीन का सर्किल रेट कैसे पता करें के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्टेप-1 आवेदक को सबसे पहले Bhumijankari की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। 

यदि आप भी बिहार राज्य के नागरिक हैं और आप भी सर्किल रेट पता करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले अपने राज्य की भूमि जानकारी से संबंधित ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं। जैसे ही आप ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचेंगे उसके बाद आपके सामने एक नया होम पेज खुल जाएगा। जमीन का सर्किल रेट कैसे पता करे 2021 -22 

स्टेप-2 इसके बाद आप View MVR के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा इस होम पेज पर भूमि से संबंधित अलग-अलग ऑप्शन देख रहे होंगे , लेकिन आपको सर्कल रेट पता करना है इसके लिए आपको यहां View MVR के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

जमीन का सर्किल रेट कैसे पता करे 2021 -22 

स्टेप-3 अब आपको डिटेल्स सेलेक्ट करना है। 

जैसे ही आप view MVR के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा। इस पेज पर आप पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन ऑफिस , सर्किल नेम , थाना कोड और लैंड टाइप को सिलेक्ट करना है।

जमीन का सर्किल रेट कैसे पता करे 2021 -22 

स्टेप-4 इस प्रकार आप सर्किल रेट पता कर पाएंगे।

जैसे ही आप पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कर देंगे ,उसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए सर्किल का सर्किल रेट खुल जायेगा। इस पेज पर आप व्यावसायिक, आवासीय, डेवलपिंग एरिया और धनहर जमीन का सर्किल रेट बड़ी ही आसानी से पता कर पाएंगे

जमीन का सर्किल रेट कैसे पता करे 2021 -22 

निष्कर्ष

तो दोस्तों, हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से जमीन का सर्किल रेट कैसे पता करें 2024  से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप कृपया करके नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर हम से पूछ सकते हैं। हम आपकी हर प्रकार की सहायता करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे, धन्यवाद।

Tags related to this article
Categories related to this article
Bhumi Jaankari

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top