नमस्कार दोस्तों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से ऑनलाइन खेत का नंबर कैसे देखा जाता है के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी अपने खेत का नंबर पता करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत उपयोगी है। क्योंकि हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से खेत का नंबर कैसे पता करें बड़ी ही सरल भाषा में बताने जा रहे हैं। अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
खेत का नंबर कैसे पता करे
दोस्तों की खेत का खसरा नंबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस नंबर के द्वारा पता लगता है कि यह खेत किसके नाम पर है। इसके अतिरिक्त राजस्व संबंधित कार्यों में भी खेत का नंबर जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को अपने खेत का खसरा नंबर मालूम नहीं है। जिसके कारण सभी लोग सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने में लगे हैं। लेकिन अब आपको बता दें कि सरकार द्वारा भू अभिलेख से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं। आप घर बैठकर इंटरनेट की सहायता से अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर की सहायता से बड़ी आसानी से ऑनलाइन पता कर सकते हैं।
देश के सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने जमीन से संबंधित सभी जानकारी अब ऑनलाइन कर दी हैं। इससे जमीन के मालिकों को काफी फायदा हो रहा है। अब राज्य का कोई व्यक्ति घर बैठकर अपनी जमीन या खेत का भूलेख नक्शा नकल प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल की सहायता से आप अपने खेत का नंबर भी निकल सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस योजना के बारे में पता नहीं है और ना ही खेत का नंबर ऑनलाइन कैसे निकाले की प्रक्रिया के बारे में बताएं। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन खेत का नंबर कैसे निकाले से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराएंगे।
ऑनलाइन खेत का नंबर कैसे निकाले ?
यदि आप भी अपने खेत का नंबर निकालना चाहते हैं तो आप अपने राज्य की भूलेख से संबंधित वेबसाइट पर जाकर निकाल सकते हैं। क्योंकि अब राज्य सरकार द्वारा भूलेख से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं। प्रत्येक राज्य में अपने राज्य के हिसाब से भूलेख से संबंधित अलग-अलग पोर्टल बनाया है। यहां पर हम यूपी भूलेख वेब पोर्टल के माध्यम से खेत का नंबर कैसे पता करें के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्टेप-1 आवेदक से पहले UP Bhulekh की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
यदि आप भी अपने खेत का नंबर पता करना चाहते हैं , तो आप सबसे पहले अपने राज्य की भूलेख से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। जैसे ही आप ऑफिस की वेबसाइट पर पहुंचेंगे आपके सामने एक होम पर खुल जाएगा।
स्टेप-2 इसके बाद आप अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम को चुनें।
जैसे ही आवेदन कर्ता द्वारा यूपी भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक किया जाएगा, उसके सामने एक होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर वह भूमि से संबंधित कई प्रकार के ऑप्शन देख रहे होंगे लेकिन आपको अपना खेत का नंबर पता करने के लिए जनपद, तहसील एवं ग्राम वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस नए पेज पर आप अपने जनपद, तहसील एवं ग्राम को चुने।
स्टेप-3 अब आप सर्च बॉक्स में खातेदार का नाम खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करे।
जैसे ही आवेदक द्वारा अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम को चुन लिया जाएगा, उसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आप जिसके नाम पर खेत है उस खातेदार का नाम सर्च करें। खातेदार का नाम सर्च करने के लिए आपको सबसे ऊपर खातेदार के नाम द्वारा खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आप सर्च बॉक्स में खातेदार के नाम का पहला अक्षर लिखें। नाम का पहला अक्षर लिखने के बाद खोजें के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-4 इसके बाद आवेदक को खातेदार का नाम सेलेक्ट करना है।
जैसे ही आवेदक द्वारा खातेदार के नाम का पहला अक्षर लिखकर सर्च किया जाएगा उसके बाद उस अक्षर से शुरू होने वाले सभी खातेदारों की लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी। इस लिस्ट में से आप अपना नाम खोज कर सेलेक्ट करें और इसके बाद आप अंत में उद्धरण देखें के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5 अब आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करना है।
सभी जानकारी सटीक दर्ज करने के बाद आवेदक को अब कैप्चा कोड वेरिफिकेशन करना होगा। नीचे दिए गए कैप्चा कोड को कैप्चा बॉक्स में दर्ज करके Continue के बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप-6 इस प्रकार आप अपने खेत का नंबर देख सकते हैं।
जैसे ही आपके द्वारा दर्ज किया गया कैप्चा कोड वेरीफाई हो जाएगा, उसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर अधिकार अभिलेख की नकल खुल जाएगी। इस नकल में खातेदार के नाम से जितनी भी खेत होगा, इस लिस्ट में देखने को मिलेगा। इस लिस्ट में आप किसी भी खेत का नंबर और क्षेत्रफल भी देख सकते हैं।
NOTE ;- इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से बड़ी ही आसानी से अपने खेत का नंबर पता कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों के निवासी भी खेत का खसरा नंबर देखने के लिए अपने राज्य की भूलेख से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
State wise official website
राज्य का नाम | खेत का नंबर देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | यहाँ क्लिक करें |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
निष्कर्ष
तो दोस्तों , हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से खेत का नंबर कैसे देखा जाता है से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कृपया करके नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी सोच से लिख कर पूछ सकते हैं। हम आपकी हर प्रकार की सहायता करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। धन्यवाद