भू नक्शा देखें? अपने खेत जमीन का भू नक्शा कैसे देखें

यहां आप जानकारी पाएंगे कि भू नक्शा देखें? अपने खेत जमीन का भू नक्शा कैसे देखें? जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी जमीन खेत या प्लॉट का भु नक्षा मैप एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है । जिसकी जरूरत हमें अक्सर होती है। इसमें जमीन से जुड़ी बहुत सी जानकारी होती है जैसे की जमीन का मालिक कौन है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में भी अक्सर इसका उपयोग होता है। लगभग सभी कृषि संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में खसरे की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इसमें सारा विवरण अंकित होता है जैसे कि यह जमीन किस जिले में स्थित है और यह किस तहसील या गांव के अंतर्गत आती है। साथ ही इसमें जमीन का सारा एरिया व आसपास की जमीन का विवरण भी होता है।

पिछली प्रणाली में जब भी हमें अपनी या किसी के जमीन का भू नक्शा मैप की आवश्यकता होती थी या खेत के नक्शे की आवश्यकता होती थी तो इसके लिए हमें अपने नजदीकी राजस्व विभाग के ऑफिस में जाना पड़ता था। ऑफिस में जाकर हमें आवेदन पत्र तैयार करके उसे उनके सामने प्रस्तुत करना होता था, आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के निर्धारित समय के पश्चात नक्शा मैप प्राप्त होता था। इससे सबसे बड़ी समस्या यह थी कि बेकार में पैसे खर्च होते थे और साथी समय की बर्बादी होती थी। पर अब लगभग सभी राज्यों के राजस्व विभाग के द्वारा ऑनलाइन भू नक्शा सभी लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि अब कोई भी व्यक्ति कहीं से भी जमीन का नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। आगे इसलिए कि नहीं यह जानते हैं कि भू नक्शा कैसे देखें?

भू नक्शा (Bhu Naksha) 2024 क्या है ?

भू नक्शा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, उसे हम कई नामों से जानते हैं । जैसे कि भू का मतलब भूमि से होता है, भूमि अर्थात जमीन, इसका मतलब है कि जमुनिया भूमि का नक्शा या मानचित्र को यह दिखाता है। नक्शा को दूसरे शब्दों में मानचित्र भी कहा जाता है इसके माध्यम से, किसी भी भूमि के भाग को नक्शे के रूप में दिखाया जाता है जिसे कि कोई भी इसे पढ़ सके। हमारे देश के हर राज्य का भू नक्शा अब उपलब्ध है, इसमें उस राज्य के जिले तहसील और गांव में स्थित जमीन का माप चित्र के रूप में प्रदर्शित होता है।

भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान चलाया है जिसके अंतर्गत 90% सरकारी योजनाएं अब तक ऑनलाइन की जा चुकी है। इसी के तहत डिजिटल भू नक्शा भी ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है। इसकी जिम्मेदारी हर राज्य के राजस्व विभाग को दी है जिससे लोग ऑनलाइन भू नक्शा प्राप्त कर सके। साथ ही इसके लिए आधिकारिक वेब पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है। आधिकारिक जमीन का नक्शा देखने की वेबसाइट के माध्यम से अब कोई भी घर बैठे अपने जमीन का भू नक्शा मैप प्राप्त कर सकते हैं। आदि इस लेख में आप यह जानकारी प्राप्त कर पाएंगे कि ऑनलाइन अपने खेत जमीन या प्लॉट का भू नक्शा किस प्रकार से देखें?

ऑनलाइन 2024 अपने खेत जमीन का भू नक्शा कैसे देखें 

हमारे देश के सभी राज्यों ने भू नक्शा देखने के लिए अपना वेब पोर्टल का निर्माण किया है। पर कुछ राज्यों में अभी तक पुरानी प्रणाली के माध्यम से ही नक्शा तहसील कार्यालय में जाकर प्राप्त हो पा रहा है। पर जल्द ही राज्य सरकारें भी अपने राज्य का भू नक्शा वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करवा देंगे। नीचे आपको सभी राज्यों के वह नक्शा देखने के लिंक दिए गए हैं। आप किसी भी लिंक का चयन करके अपने राज्य का भू नक्शा ऑनलाइन चेक डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। साथ ही वहां पर क्लिक करने के बाद आपको सारी प्रक्रिया भी बताई गई है।

राज्य का नाम खेत जमीन का भू नक्शा
Andhra Pradesh Bhunaksha AP  Map
Assam Bhu Naksha Assam Land Map
Arunachal Pradesh
बिहार भू नक्शा बिहार
छत्तीसगढ़ भू नक्शा छत्तीसगढ़
दिल्ली भू नक्शा दिल्ली
गुजरात भू नक्शा गुजरात
Goa
हरियाणा भू नक्शा हरियाणा
हिमाचल प्रदेश भू नक्शा हिमाचल प्रदेश
झारखंड भू नक्शा झारखंड
Kerla Bhu Naksha Kerala
Karnataka Bhu Naksha Bhoomi Village Revenue Maps Karnataka
महाराष्ट्र Bhu Naksha Maharashtra
मध्य प्रदेश भू नक्शा मध्यप्रदेश
Manipur
Meghalaya
Mizoram
Nagaland
Odisha Bhu Naksha Odisha
पंजाब भु नक्षा पंजाब
राजस्थान Bhu Naksha Rajasthan
Sikkim
Tamil Nadu Bhu Naksha Village map Tamil Nadu
Telangana Bhu Naksha Telangana Village map
उत्तर प्रदेश भू नक्शा यूपी
उत्तराखंड Bhu Naksha Uttarakhand
West Bengal Bangla Bhumi mauja map  Bhu Naksha

भू नक्शा से जुड़े हुए प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 खेत का नक्शा डाउनलोड की प्रक्रिया क्या है?

इसमें सबसे पहले आपको राज्य के द्वारा बनाई गई राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी ऊपर लेख में दी गई है। अब अपने खेत का नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल साइट में सबसे पहले अपना जिला चुने, फिर अपनी तहसील या जनपद का चयन करें, उसके बाद अपना गांव का चयन करें। सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के चयन के पश्चात आपको जमीन का खसरा नंबर का चयन करना होगा। उसके बाद वेबसाइट पर दाएं तरफ मैप रिपोर्ट का विकल्प दिखेगा इसमें क्लिक करना होगा। अब मैं खुलकर सामने आ जाएगा और आप से डाउनलोड कर पाएंगे।

प्रश्न 02 क्या भू नक्शा मैप ऑनलाइन चेक करना मुफ्त है?

प्लॉट जमीन अथवा खेत का भु नक्षा मैप को यदि आप ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही या सेवा बिल्कुल भी मुफ्त उपलब्ध है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपके पास अपनी जमीन का खसरा नंबर होना चाहिए।

प्रश्न 03 यदि हम ऑनलाइन भू नक्शा नहीं प्राप्त कर पा रहे तो इस स्थिति में क्या करें?

भू नक्शा निकालने में कई बार बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार के सर्वर कई बार खराब होते हैं उसी स्थिति में आप नहीं निकाल पाते। या यह भी हो सकता है कि आपके गांव का नक्शा अभी ऑनलाइन में किया गया हो। इस स्थिति में आपको अपने नजदीकी राजस्व विभाग के ऑफिस में जागना होगा। वहां पर जाकर आपको निर्धारित आवेदन पत्र को भरने के बाद अधिकारी के सामने प्रस्तुत करना होगा। इसके पश्चात आप भू नक्शा प्राप्त कर पाएंगे।

प्रश्न 04 यदि भू नक्शा से जुड़ी हुई किसी तरह की परेशानी हो तो किससे संपर्क करें?

कई बार भू नक्शा का विवरण आप निकालते हैं और उसमें बहुत सारी गलतियां प्राप्त होती हैं, तो इस इस स्थिति में आपको अपनी क्षेत्र के राजस्व विभाग के ऑफिस में जाना होगा। वहां जाकर आप संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के पास आवेदन पत्र तैयार करके उसे अपनी समस्या के बारे में लिखकर बताएं। वह निर्धारित समय के पश्चात आपकी समस्या का निवारण कर पाएंगे।

सारांश : इस लेख के माध्यम से आपने यह जानकारी पाई है कि भुनक्षा क्या होता है और इसे कैसे देखें, साथ ही आपने यह भी जाना है कि ऑनलाइन अपनी जमीन का भू नक्शा कैसे देखें और इसे कैसे प्राप्त करें। ऊपर दी प्रक्रिया से आप हमारे देश में रहने वाला कोई भी नागरिक अपनी जमीन का नक्शा मैप को आसानी से कहीं से भी ऑनलाइन देख सकेगा। यदि ऑनलाइन नक्शा प्राप्त करने में किसी को भी कोई भी समस्या हो रही हो, तो आप नीचे लेख के अंत में लिखकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं।

हमारे देश के सभी राज्यों के नागरिकों के लिए ऑनलाइन भू नक्शा कैसे देखें इसकी सारी जानकारी हमने ऊपर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी लोग इस सेवा का लाभ प्राप्त करके भूलेख, भू नक्शा लैंड रिकॉर्ड से जुड़ी हुई सभी जानकारी हासिल कर पाए।

1 thought on “भू नक्शा देखें? अपने खेत जमीन का भू नक्शा कैसे देखें”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top