जमीन किसके नाम पर है कैसे पता करें?

लोग अक्सर यह सोचते हैं कि कैसे जाने की Jameen kiske naam par hai? इस लेख के माध्यम से हम भी आपको बताएंगे कि जमीन किसके नाम पर है इसकी जानकारी चुटकियों में कैसे प्राप्त करें? साथ ही आप यह जान पाएंगे कि किसी प्लॉट, जमीन या खेत के मालिक का नाम ऑनलाइन पता करने की क्या प्रक्रिया है और कैसे जाने की जमीन का मालिक कौन है? हम जब भी कोई जमीन की खरीद-फरोख्त करने जाते हैं तो हमें जमीन का सारा विवरण की जरूरत होती है। यदि जमीन के सही मालिक का नाम है पता ना हो तो हमारे साथ धोखा हो सकता है।

जैसे कि हम किसी जमीन को खरीदने जा रहे हैं तो उसके आसपास की जमीन, खेत या प्लॉट होते हैं, हमें सबसे पहले आसपास के जानकारी की भी जरूरत पड़ती है। फिर हम को जमीन के मालिक का नाम पता करना होता है। जिससे हमारे सऊदी में किसी तरह की धोखेबाजी ना हो। इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि ऑनलाइन जमीन किसके नाम पर है या कैसे पता करते हैं?

ऑनलाइन कैसे पता करें कि जमीन किसके नाम पर है ?

हमारे देश के लगभग सभी राज्यों ने भूलेख विवरण ऑनलाइन कर दिया है। राजस्व विभाग के द्वारा इसे देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप कोई भी व्यक्ति जमीन के मालिक का नाम जान सकते हैं। इसके साथ ही भू अभिलेख की आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से जमीन की सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। जमीन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको एक उदाहरण देते हैं और इस उदाहरण में उत्तर प्रदेश राज्य लेते हैं

upbhulekh.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

उदाहरण के तौर पर हम उत्तर प्रदेश के किसी जमीन के मालिक की जानकारी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले हमको अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन करना होगा। वह ब्राउज़र में ओपन करने के बाद उसमें upbhulekh.gov.in टाइप कर कर जाना होगा। या आप सीधी आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे जा सकते हैं – यहाँ क्लिक करें

अब अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम चुनें।

यूपी भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट जैसे ही खुलेगी तो आपको वहां पर बहुत सी जानकारियां दर्ज करने को या चयन करने को कहा जाएगा। अब यहां पर जिस भी जनपद या जमीन की जानकारी आपको चाहिए उनका क्रमबद्ध जनपद, तहसील और गांव का चयन करें जिसमें वह जमीन आती है जैसे कि नीचे फोटो में दिखाया गया है–

अब खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें।

सभी जानकारियों के चयन करने के पश्चात आपको जमीन किसके नाम पर है यह देखने के लिए और भी ऑप्शन देखेंगे। यहां आपको खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें के ऑप्शन का चयन करना होगा। इसके पश्चात जमीन के मालिक का नाम क्या है इसे देखने के लिए आपको उस जमीन का खसरा/गाटा संख्या निर्धारित बॉक्स में भरना होगा और उसके बाद आपक खोजें बटन का चयन करना होगा।

अब खसरा/गाटा संख्या चुने।

जैसे ही आप खसरा या गाटा संख्या को बॉक्स में दर्ज करेंगे और खोजने के पश्चात उससे जुड़ी भी सभी सूची नीचे दिखाई देंगी। अब आप इसमें वह खसरा या गाटा संख्या चुनें जिसमें कि आपको मालिक का नाम देखना है। इसके पश्चात उद्धरण देखें वाले ऑप्शन का चयन करें।

अब Captcha Code वेरीफाई करना होगा।

वेबसाइट के अगले पेज पर आपको कैप्चा कोड वेरिफिकेशन करना होगा। जैसे कि नीचे दिखाया गया है कि बॉक्स में आपको कैप्चा कोड दर्ज करके कंटिन्यू का बटन पर क्लिक करना होगा –

अब देखें जमीन किसके नाम पर है।

कैप्चा कोड को दर्ज करते ही समिति के बटन को दबाने पर आपको चयनित घटा या खसरा संख्या के जमीन किसके नाम पर है वेबसाइट पर दिखेगा। साथ ही वेबसाइट पर जमीन के मालिक का खाता विवरण खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें खातेदार का नाम खसरा संख्या और जमीन का क्षेत्रफल दिखाई देगा।

इस प्रक्रिया के माध्यम से आप यूपी भोले की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करके वहां पर किसी भी जमीन के मालिक का नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं और साथ ही यदि आप देश के किसी अन्य राज्य से हैं तो भी वहां के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह पता कर सकते हैं कि जमीन किसके नाम पर है। यहां नीचे आपको सभी राज्यों के भूले जांचने की वेबसाइट के सभी लिंक दिए गए हैं।

राज्यवार ऑनलाइन जमीन की जानकारी

नीचे आपको सभी राज्यों के भूलेख, भू अभिलेख की जानकारी के लिंक दे जा रहे हैं। इन के माध्यम से आप आसानी से जान पाएंगे कि जमीन किसके नाम पर है। और जमीन से संबंधित विवरण जानने के लिए आप वहां पर क्लिक करके वहां पर दिए गए प्रक्रिया का पालन करें।

राज्य का नाम खेत जमीन का भूलेख
Andhra Pradesh Meebhoomi AP Adangal 1b FMB
Assam Bhulekh Assam Dharitree Search Jamabandi
Arunachal Pradesh
बिहार अपना खाता बिहार
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ भुइयां
दिल्ली भूलेख दिल्ली
गुजरात Bhulekh Gujarat 7/12 Records
Goa
हरियाणा हरियाणा जमाबंदी
हिमाचल प्रदेश भूलेख हिमाचल प्रदेश
झारखंड झारभूमि भूलेख
Kerla Erekha Survey And Land Records
Karnataka Karnataka Land Records Bhoomi RTC
महाराष्ट्र महाभूलेख
मध्य प्रदेश भूलेख एमपी
Manipur
Meghalaya
Mizoram
Nagaland
Odisha Bhulekh Odisha
पंजाब भूलेख पंजाब
राजस्थान अपना खाता राजस्थान
Sikkim
Tamil Nadu  Nadu Land Records
Telangana Telangana Land Records Maa Bhoomi 1b Pahani
उत्तर प्रदेश भूलेख यू पी
उत्तराखंड भूलेख उत्तराखंड
West Bengal Bangla Bhumi WB Land Records

इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि भू अभिलेख की जांच कैसे करनी है और साथ ही जमीन के मालिक का नाम कैसे देखें? इसके बावजूद भी यदि आपको किसी तरह की समस्या या किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हो तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी परेशानी बता सकते हैं।

यहाँ हमने अलग अलग राज्यों का भू अभिलेख चेक कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी बताया है। आप उसमे बताये गए प्रक्रिया का पालन करके किसी भी जमीन के मालिक का नाम पता कर सकते है। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमे बता सकते है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top