नमस्कार दोस्तों आज आप इस लेख के माध्यम से जमीन की मालियत कैसे पता करें के बारे में जानेंगे। यदि आप किसी भी जमीन को खरीदते हैं या फिर उस जमीन को बेचते हैं, तो इस स्थिति में उस जमीन के मालिक का पता लगाना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि आजकल जमीन से संबंधित कई प्रकार के धोखाधड़ी के केस सामने आ रहे हैं। यदि आप किसी जमीन को खरीदते हैं तो आप उससे पहले उस जमीन के मालिक का पता जरूर करें। इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे की जमीन की मालियत का पता कैसे करते हैं। पहले के समय में किसी भी जमीन की मालियत पता करने के लिए राजस्व विभाग के रजिस्ट्रार कार्यालय में जाना पड़ता था , तब जाकर कहीं हमें उस जमीन के मालिक का पता चलता था।
लेकिन राज्य सरकार द्वारा यह सुविधा अब ऑनलाइन कर दी गई है। आप घर बैठकर इंटरनेट की सहायता से किसी भी जमीन की मालियत का पता लगा सकते हैं।
देश के सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने भू अभिलेख से संबंधित सभी रिकॉर्ड अब ऑनलाइन कर दिए हैं। राजस्व विभाग ने भू अभिलेख से संबंधित एक ऑफिसियल वेबसाइट लॉन्च की है। इस ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आप लैंड रिकॉर्ड से संबंधित सभी जानकारी निकाल सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस सुविधा के बारे में अधिकांश लोगों को पता नहीं है। जिसके कारण वे इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। यदि आप भी जमीन की मालियत का पता करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से जमीन की मालियत कैसे पता करें से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराने जा रहे हैं। अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।
मालियत किसे कहते है ?
दोस्तों यहां पर मालियत का तात्पर्य किसी माल का वास्तविक मूल्य, धन दौलत, कीमत, कीमती चीज या मूल्यवान वस्तु को कहते हैं। मालियत शब्द एक अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है किसी वस्तु का मालिक होना। सरल भाषा में कहें तो जमीन की मालियत का अर्थ होता है किसी जमीन का वास्तविक या कीमती मूल्य से है। जमीन की मालियत के अनुसार ही राज्य सरकार शुल्क या चार्ज वसूल करती है।
जमीन की मालियत पता करने की ऑनलाइन प्रक्रिया 2023
दोस्तों यहां पर हम जमीन की मलियत पता करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, यह प्रक्रिया सभी राज्यों के लिए एक जैसी है। लेकिन वेब पोर्टल अलग-अलग हैं। यहां पर हम बिहार राज्य के वेब पोर्टल bhumijankari.bihar.gov.in के माध्यम से जमीन के मालियत का पता करेंगे।
आवेदक को सबसे पहले राजस्व विभाग की भू अभिलेख से संबंधित ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- जैसे ही आवेदक राजस्व विभाग की भू अभिलेख से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचेगा, उसके बाद उसकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आप जमीन से संबंधित अलग-अलग ऑप्शन देख रहा होगा।
- लेकिन आपको इन सभी ऑप्शन में से View MVR के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में जमीन से संबंधित पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, सर्किल का नाम, थाना कोड को सिलेक्ट करना है।
- जैसे ही आप पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सेलेक्ट कर लेंगे उसके बाद जमीन से संबंधित अलग-अलग प्रकार की जमीन की मलियत कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इस पेज पर आप व्यावसायिक, आवासीय, डेवलपिंग एरिया और धनहर जमीन की मालियत पता कर पाएंगे।
तो दोस्तों, ऊपर हमने आपको बिहार राज्य की भूलेख से संबंधित वेब पोर्टल के माध्यम से जमीन की मालियत पता करने की प्रक्रिया के बारे में बता दिया है। यदि आप अन्य राज्य के निवासी हैं, तो आप नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से भूलेख से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जमीन की मालियत का पता कर सकते हैं।
राज्य का नाम | जमीन की मालियत पता करे |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | यहाँ क्लिक करें |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
निष्कर्ष
तो दोस्तों, हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से जमीन की मालियत कैसे पता करें के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कृपया करके नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर हम से पूछ सकते हैं। हम आपकी हर प्रकार की सहायता करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे,धन्यवाद।