Bhu Naksha Haryana 2024 – हरियाणा का भू नक्शा : हरियाणा सरकार द्वारा भूलेख (ROR Records of Rights) और म्यूटेशन के रिकॉर्ड के साथ डिजिटाइज्ड मैप्स (digitized maps) को एकीकृत करने के लिए, भू नक्शा सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। तीनों यानी HARIS, HALRIS और Bhu-Naksha एकीकृत रूप से संपत्ति पंजीकरण, भूमि रजिस्ट्रेशन, जमीन का लेखा जोखा और कैडस्ट्राल मानचित्र (भू नक्शा- Bhulekh Land map) को जोड़ते हैं।
हरियाणा सरकार की या एक महत्वकांक्षी परियोजना है, जिसके द्वारा एकीकृत भूमि रिकॉर्ड, अभिलेख, म्यूटेशन, कैडस्ट्रल मानचित्रों (Bhu Naksha Haryana) में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए राज्य के राजस्व विभाग ने बहुत तेजी से काम किया है।

इसलिए कि आगे आप खेत का नक्शा, प्लॉट या जमीन का मैप ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं, व हरियाणा भूलेख नक्शा को डाउनलोड या प्रिंट कैसे कर सकते हैं इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक पाएंगे।आपका नंबर और खेवट नंबर (Khewal No) द्वारा हरियाणा में भूमि का नक्शा निकाल सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
भू नक्शा हरियाणा
नाम | भू नक्शा हरयाणा मैप / Bhu Naksha Map Haryana |
जिला | सभी जिलों में लागू |
विभाग | Revenue & Disaster Management Department, Government Of Haryana |
वर्ष | 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://jamabandi.nic.in/ |
संपर्क सूत्र | CONTACT US |
Bhu Naksha Haryana District Wise 2024
HALIRS का मतलब हरियाणा लैंड रिकॉर्ड इनफार्मेशन सिस्टम है, इस सॉफ्टवेयर से हरियाणा के 7081 गाँवों में से, लगभग 6918 गाँवों का भू नक्शा (Digital Map – कैडस्ट्राल मानचित्र) का डेटा दर्ज किया गया है, शेष गांवों के दो नक्शा का कम्प्यूटरीकरण अभी हो रहा है, और इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर के द्वारा 6000 से अधिक के ROR (records of rights) अधिकांश तहसीलों / उप-तहसीलों के गांवों को वेब साइट पर उपलब्ध कराया गया है। आगे आपको हरियाणा भू नक्शा किन जिलों में उपलब्ध है उसकी सूची दी जा रही है।
अम्बाला – Ambala | कुरुक्षेत्र – Kurukshetra |
भिवानी – Bhiwani | महेंद्रगढ़ – Mahendragarh |
दादरी – Charkhi Dadri | नूहं – Nuh |
फरीदाबाद – Faridabad | पलवल – Palwal |
फतेहाबाद – Fatehabad | पंचकुला – Panchkula |
गुरुग्राम – Gurugram | पानीपत – Panipat |
हिसार – Hisar | रेवाड़ी – Rewari |
झज्जर – Jhajjar | रोहतक – Rohtak |
जींद – Jind | सिरसा – Sirsa |
कैथल – Kaithal | सोनीपत – Sonipat |
करनाल – Karnal | यमुनानगर – Yamunanagar |
भूमि नक्शा हरयाणा ऑनलाइन के लाभार्थी
सरकार की इस परियोजना से प्रशासनिक अधिकारी, आम नागरिकों कोऔर किसानों को लाभ मिला है। इनके अलावा लाभार्थियों की सूची नीचे दी गई है:-
- किसान, जमीन के मालिक, संपत्ति के खरीदार / विक्रेता
- व्यावसायिक समुदाय और अन्य सामान्य जनता
- राजस्व और न्यायिक न्यायालय, राजस्व विभाग के अधिकारी
- नई योजनाओं के लिए राजस्व विभाग और अन्य सरकारी विभाग
- वित्तीय संस्थानों और बैंकों
Bhunksha Haryana ऑनलाइन कैसे निकाले ?
हरियाणा सरकार द्वारा जमीन का मैप/खेत का मैप आदि को ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बना दिया है। इससे जमीन के विक्रेता और खरीददार दोनों को बहुत फायदा हुआ है। प्लॉट या जमीन का मैप निकालने के लिए खेवत नंबर (Khewat number) का उपयोग किया जा सकता है, आगे आपको खसरा नंबर व खेवत नंबर से जमीन का डिजिटल मैप कैसे निकालते हैं इसकी प्रक्रिया बताएंगे।
Search Owner By Khasra Number
खसरा जमीन का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। आप की जमीन का एक विशिष्ट खसरा नंबर होता है, अर्थात हर एक जमीन का अलग खसरा नंबर होता है। इस नंबर से आप भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे क्रमबद्ध तरीके से दी गई है:-
1:- Jamabandi आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको हरियाणा जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in को खोलना होगा। या आप यहाँ से भी सीधे वेबसाइट में जा सकते है – Haryana Land Records
2: View Cadastral Maps के विकल्प का चयन करें।
ऑफिशल वेबसाइट के मेन मैन्यू में आपको पांचवें स्थान पर cadastral maps का विकल्प दिखेगा, जिसका चयन करने पर आपको उसी विकल्प के सीधे नीचे View cadastral maps एक और विकल्प दिखेगा जिसका आपको चयन करना है। इसे समझने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट के स्क्रीनशॉट को देखें:-

3 Search Owner By Khasra वाले विकल्प का चयन करें
कैडेस्ट्रेल मैप वाले विकल्प पर जाने के पश्चात वेबसाइट का एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको सबसे ऊपर दाईं तरफ एक मैन्यू दिखाई देगा, जिसका आपको चयन करना है। उसके बाद Search में जाइये। यहाँ search owner by khasra विकल्प का चयन करना है। जैसे कि नीचे दिए गए फोटो में दिखाया गया है:-
4:- अपना जिला, तहसील और गांव चयन कीजिए।
अब आपको जिला>> तहसील>> गांव का चयन करना है। इन तीनों जानकारी का चयन करने के पश्चात आपको खसरा नंबर का चयन करना है। जैसे कि नीचे दिए गए वेबसाइट की स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है–
5 Bhu Naksha HR Print/download।
जैसे ही आप अपना खसरा नंबर का चयन करेंगे, तो वेबसाइट पर आपको आप की जमीन का नक्शा (Haryana Bhu Naksha) व जमीन के मालिक का नाम दिख जाएगा। इसी में आपको print का विकल्प दिख जाएगा जिससे आप अपना भू नक्शा को प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं–
Search Owner By Khewat
खेवत नंबर (khewat number) भी खसरा नंबर की तरह जमीन का एक विशिष्ट नंबर होता है, जो कि हर जमीन का अलग होता है इससे भी आप अपनी जमीन का मैप निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन करें:-
1:- Search Owner By Khewat विकल्प का चयन करें।
आधिकारिक वेबसाइट के खुलने के पश्चात आपको search owner by khasra वाले विकल्प के नीचे search owner by khewat दिखेगा। आपको इसी विकल्प का चयन करना है। इसके बाद अपना जिला>> तहसील>> गांव का चयन करें। तथा इसके बाद khewat नंबर का चयन करें। इसे आप वेबसाइट के स्क्रीनशॉट से देख सकते हैं –
2:- भू नक्शा हरयाणा प्रिंट/डाउनलोड।
जैसे ही आप Khewat नंबर का चयन करते हैं, तत्पश्चात आपके सामने वेबसाइट पर मैप की जानकारी सामने दिख जाएगी। यहां पर आप भू नक्शा को print वाले विकल्प से मैप को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हो –